लखनऊ विश्वविद्यालय पीएचडी प्रवेश 2026-27

लखनऊ विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मई 2026 से शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार रेगुलर और पार्ट-टाइम दोनों श्रेणियों में कुल 1434 सीटों पर प्रवेश किए जाएंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार रेगुलर पीएचडी के लिए 41 विषयों में 1060 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि पार्ट-टाइम पीएचडी के लिए 30 विषयों में 374 सीटों पर प्रवेश होगा। रेगुलर श्रेणी में विश्वविद्यालय परिसर की 578 तथा संबद्ध कॉलेजों की 482 सीटें शामिल हैं।

समन्वयक प्रवेश प्रो. अनित्य गौरव ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया को इस बार तीन चरणों में पूरा किया जाएगा।

तीन चरणों में होगी प्रवेश प्रक्रिया

पहले चरण में यूजीसी-जेआरएफ, सीएसआईआर-जेआरएफ, आईसीएआर, आईसीएमआर, डीबीटी-जेआरएफ तथा एआईसीटीई जैसी राष्ट्रीय फैलोशिप परीक्षाएं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सीधे साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

दूसरे चरण में बची हुई सीटों पर यूजीसी-नेट अथवा सीएसआईआर-नेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इसमें वे उम्मीदवार शामिल होंगे जिन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर अथवा पीएचडी प्रवेश हेतु नेट परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

यदि इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो तीसरे चरण में विश्वविद्यालय स्तर पर रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट (RET) आयोजित कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग : 2000 रुपये
  • एससी, एसटी एवं दिव्यांग अभ्यर्थी : 1000 रुपये

प्रमुख विषयों में सीटों का विवरण

इस वर्ष कई प्रमुख विषयों में बड़ी संख्या में सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। मैनेजमेंट स्टडीज में सर्वाधिक 80 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके अलावा केमिस्ट्री और फिजिक्स में 67-67 सीटें, कामर्स में 67 सीटें, पॉलिटिकल साइंस में 60 सीटें, इकोनॉमिक्स में 56 सीटें, सोशियोलॉजी में 52 सीटें तथा हिंदी में 47 सीटें उपलब्ध हैं। अन्य प्रमुख विषयों में एजुकेशन में 50 सीटें, जूलॉजी में 49 सीटें, लॉ में 40 सीटें, बाटनी में 35 सीटें और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 30 सीटें निर्धारित की गई हैं।

विषय (Subject)सीटें (Seats)
एआइएच19
एंथ्रोपोलॉजी14
अप्लाइड इकोनॉमिक्स34
अरब कल्चर15
अरेबिक4
बायोकेमिस्ट्री7
बाटनी35
मैकेनिकल इंजीनियरिंग8
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग2
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग8
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग30
अप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज12
केमिस्ट्री68
कामर्स67
इकोनॉमिक्स56
एजुकेशन50
इंग्लिश30
फ्रेंच8
जियोग्राफी15
जियोलॉजी6
हिंदी47
फार्मास्यूटिकल साइंसेज26
इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म स्टडीज4
लॉ40
लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस3
मैनेजमेंट स्टडीज80
मैथमेटिक्स21
मेडिवल एंड मॉडर्न हिस्ट्री18
ओरिएंटल संस्कृत1
फिलॉसफी10
फिजिकल एजुकेशन21
फिजिक्स67
पॉलिटिकल साइंस60
साइकोलॉजी13
संस्कृत28
सोशल वर्क20
सोशियोलॉजी52
स्टैटिस्टिक्स7
वेस्टर्न हिस्ट्री3
जूलॉजी49

महत्वपूर्ण लिंक

जो विद्यार्थी शोध कार्य में रुचि रखते हैं, उनके लिए लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी करने का यह एक अच्छा अवसर माना जा रहा है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Research Writing Services – Constance Mind

यदि आप पीएचडी, रिसर्च पेपर, डिसर्टेशन, थीसिस, साहित्य समीक्षा (Literature Review), रिसर्च प्रपोजल, डेटा एनालिसिस या अकादमिक लेखन में सहायता चाहते हैं, तो Constance Mind Research Writing Services आपके लिए एक विश्वसनीय मंच है।

हमारी सेवाएँ:

  • PhD Thesis Writing Assistance
  • Research Proposal Writing
  • Synopsis एवं Literature Review
  • Research Paper Writing
  • Plagiarism & AI Report Guidance
  • Journal Publication Assistance

अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए विजिट करें: Constance Mind Research Writing Services